अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

मामूली विवाद के बाद 10 साल की मासूम ने दी जान

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची गुरप्रीत कौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 मार्च की शाम बच्ची का अपने बड़े भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। भाई की डांट से आहत होकर वह मानसिक तनाव में आ गई और कमरे में जाकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना के समय घर में कोई भी बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि मां ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। कुछ समय बाद जब घर से कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों और परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो बच्ची फंदे पर लटकी मिली। आनन-फानन में उसे भिलाई के बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका चौथी कक्षा की छात्रा थी और स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल में पढ़ती थी। शुक्रवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button