छत्तीसगढ़

भारत भ्रमण कर जगदलपुर लौटे बाइकर्स

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर के 3 राइडर्स गुरुवार को भारत भ्रमण कर लौट आये आए हैं। इस दौरान शहरवासियों ने राइडर्स का भव्य स्वागत किया। इन राइडर्स ने 34 दिन में 8 राज्यों की यात्रा तय कर शांति का संदेश दिया।

साथ ही अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ और बस्तर की समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के बारे में बताया।

राइडर्स ने पूर्वोत्तर भारत के 7 सिस्टर स्टेट समेत 8 राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल, मिजोरम,त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और सिक्किम का भ्रमण किया। वहीं अब ये राइडर्स 7 हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर वापस जगदलपुर पहुंचे हैं।

जहां पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने सफर को लेकर राइडर्स ने बताया कि, उनका उद्देश्य बस्तर और छत्तीसगढ़ के बारे अलग- अलग राज्यों जाकर बताना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button