छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ठंड की विदाई के संकेत, तापमान में बढ़ोतरी से मौसम हुआ सुहावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। जिन इलाकों में बीते दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, वहां अब लोगों को राहत महसूस होने लगी है। कई जिलों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे सर्द रातों की तीव्रता कम हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। तापमान बढ़ने के साथ ही दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी की शुरुआत के साथ ठंड और कमजोर पड़ेगी तथा दिन के तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं रातें भी पहले की तुलना में कम ठंडी रहेंगी।

मौसम विभाग ने बताया कि 26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका हल्का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, प्रदेश में बारिश की संभावना बहुत कम जताई गई है। राजधानी रायपुर में भी मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है, जहां सुबह-शाम हल्की ठंड के बावजूद दिन में मौसम सामान्य से गर्म बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button