छत्तीसगढ़
Trending

तालाब में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, मौत: SDRF ने शव बाहर निकाला

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में तालाब में नहाने गए 32 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। नहाते समय पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर शव पानी से बाहर निकाला।
घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा की है। जानकारी के मुताबिक भिलाई कैंप-2 के शारदा पारा निवासी अश्वनी विश्वकर्मा (32) ग्राम पाहंदा के तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और रेस्क्यू टीम को दी।
गहरे पानी में चलाया सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलते ही SDRF दुर्ग की रेस्क्यू टीम जीवन रक्षक उपकरणों के साथ पाहंदा तालाब पहुंची। टीम के गोताखोरों ने गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को तलाशकर पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
SDRF ने पुलिस को सौंपा शव
रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद SDRF की टीम ने अश्वनी का शव अमलेश्वर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को मर्ग पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में लिया है। हादसे की सूचना युवक के परिजनों को भी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button