अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

पत्नी के साथ जाने से इनकार पर युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के मेघा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दीपेश कुमार पटेल (35 वर्ष), निवासी ग्राम मुरकी, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दीपेश और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी कारण उसकी पत्नी 14 जून को नाराज होकर अपने मायके मेघा गांव चली गई थी। 20 जून को दीपेश अपनी पत्नी को मनाने और वापस घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत हुई, लेकिन पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पत्नी के इनकार से आहत होकर दीपेश ने ससुराल के पास स्थित एक पान ठेले के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के नशे का आदी होने और पत्नी पर चरित्र शंका के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button