छत्तीसगढ़

‘एक पेड़ पुरखों के नाम’ अभियान में महिलाओं ने दिखाया उत्साह


रायपुर । मानव सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वाधान में ‘एक पेड़ पुरखों के नाम’ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत विगत दो सप्ताह से की गई है।

संस्था के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने बताया कि सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा में पौधारोपण के लिए महिलाएं सपरिवार पौधा लेकर आ रही हैं और पौधारोपण कर अपने पुरखों की स्मृति को संजोकर रखना चाह रही हैं। अभियान में उपस्थित लोग स्वयं गड्ढे खोद रहे हैं और खाद आदि की व्यवस्था में सहयोग दे रहे हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि मुक्तिधाम में महिलाएं बेझिझक अपने पति, सास-ससुर के साथ पौधारोपण करने आ रही हैं।

अभियान में मनहरण लाल सेन, श्रीमती जोहतरीन सेन, एकनाथ सेन, श्रीमती शशि सेन, किरण कुमार सेन ने नीम एवं पाम के पौधे लगाए। संतोष साहू ने अपने माता-पिता स्वर्गीय रामकिसन साहू एवं स्वर्गीय श्रीमती रंभा बाई साहू की स्मृति में महुआ एवं पाम के पौधे लगाए। माधव लाल यादव, संगीता यादव, वीणा यादव ने स्वर्गीय बंसी लाल यादव एवं स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी यादव की स्मृति में पाम एवं कदम के पौधे लगाए। श्रीमती मीना यादव, राजू यादव एवं राजवीर यादव ने स्वर्गीय महेंद्र यादव की स्मृति में पारिजात का पौधा लगाया। श्रीमती हेमलता संजय चंद्राकर ने अपने ससुर स्वर्गीय भरत चंद्राकर की स्मृति में पारिजात का पौधा लगाया। अरुण सोनी, अज्जू पटौदी ने नीम एवं कदम के पौधे रोपे। श्रीमती रेखा झंवर, सुश्री खुशी झंवर ने अपने स्वर्गीय दादा-दादी नारायण दास एवं स्वर्गीय श्रीमती सुशीला झंवर की स्मृति में पौधे लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button