अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: 50 लाख की साइबर ठगी मामले में दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। वर्ष 2023 में किरंदुल निवासी एक व्यक्ति से करीब 50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दंतेवाड़ा पुलिस ने बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दंतेवाड़ा साइबर सेल, थाना कोतवाली दंतेवाड़ा और थाना किरंदुल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को फोन कर यह झांसा दिया कि उसके नाम से एक पार्सल आया है, जिसमें विदेशी मुद्रा है। पार्सल छुड़ाने के नाम पर कस्टम चार्ज, सीबीआई चार्ज और इनकम टैक्स शुल्क बताकर अलग-अलग किस्तों में रकम जमा करवाई गई। करीब एक महीने के भीतर पीड़ित से लगभग 50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत पर थाना किरंदुल में धारा 420 भादवि और 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान 100 से अधिक बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण किया गया। साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से आरोपियों की पहचान कर अरविन्द कुमार (25) और विद्या कुमार (23) को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button