खेल समाचार

मिनटों में सोल्ड आउट हुई टिकट, भारी डिमांड के बीच चल रहा कालाबाजारी का खेल

रायपुर। आईपीएल 2026 के दो बड़े मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 13 मई को Royal Challengers Bengaluru का सामना Kolkata Knight Riders से होगा। टिकट बिक्री शुरू होते ही 2600 से 8000 रुपये तक के टिकट कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गए। खासकर सस्ते टिकटों की भारी मांग रही, जबकि महंगे टिकट भी देर शाम तक बिक गए।

मैचों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच टिकटों की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ रही है। सूत्रों के मुताबिक 3000 रुपये तक के टिकट 6000 रुपये या उससे अधिक में बेचे जा रहे हैं। लोअर और अपर स्टैंड के टिकट 5500 से 8000 रुपये तक पहुंच गए हैं, जबकि प्रीमियम ए और बी स्टैंड के टिकट 16000 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। इससे आम दर्शकों को टिकट खरीदने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच Mumbai Indians की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। Rohit Sharma, Suryakumar Yadav और अन्य खिलाड़ी भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से होटल पहुंचे। हालांकि कप्तान Hardik Pandya अभी टीम के साथ नहीं पहुंचे हैं। वहीं Royal Challengers Bengaluru की टीम 9 मई को Virat Kohli के साथ रायपुर पहुंचेगी। सुरक्षा कारणों से होटल और अभ्यास सत्र में दर्शकों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button