छत्तीसगढ़

रायपुर के अंबेडकर चौक पर छात्रों का उबाल — 12वीं हिंदी पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का इस्तीफा मांगा, बारिश में भी डटे रहे

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर के अंबेडकर चौक पर आज बड़ी संख्या में छात्र जुटे और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आज रविवार को राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

रायपुर के आंबेडकर चौक में छात्र-युवा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में RE-NEET मामले में न्याय की मांग, आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिवार को मुआवजे की मांग और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग सामने आई। साथ ही छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग भी उठाई गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रदर्शन में शामिल हुईं।

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप लगातार बारिश के बावजूद आंदोलनकारी डटे रहे और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखा। आंदोलन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा प्रतिनिधि दीपक ऊके ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक परीक्षा का नहीं, बल्कि देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य और उनके अधिकारों का है।

प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button