Uncategorized

शराब दुकानों को 15 दिन बंद रखने का आदेश

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेले की शुरुआत आज से हो गई है। 15 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देशभर से साधु-संतों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

मेले को लेकर राज्य सरकार ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मेला क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से आसपास के जिलों की शराब दुकानों को 15 दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मेला क्षेत्र के आसपास मांस-मटन की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

राजिम कुंभ कल्प मेला छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का प्रमुख प्रतीक माना जाता है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाते हैं। इस आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।

इसी कड़ी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राजिम कुंभ कल्प 2026 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मंत्री ने बताया कि मेले के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक उत्सव भी आयोजित किए जाएंगे, जो राज्य की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button