छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक: CG में एक साथ 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी — 250 नई MBBS सीटें, CM साय बोले ‘विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम’

गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 MBBS सीटों वाले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से NMC की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण आया है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने राज्य में पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही इन कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। NMC के MARB ने शुरुआती चरण में सभी 5 कॉलेजों के लिए 50-50 MBBS सीटों की अनुमति दी है।

नए मेडिकल कॉलेज कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा और कुनकुरी में खुलेंगे। इन जिलों में पहले उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा की सुविधा नहीं थी और मरीजों को रायपुर या बिलासपुर रेफर किया जाता था।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास का ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी हैं।

छत्तीसगढ़ जैसे भौगोलिक रूप से बड़े राज्य में मेडिकल शिक्षा का विस्तार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए कॉलेजों से शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button