अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदली शराब नीति, होली-दिवाली समेत कई दिन ड्राई डे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को शासकीय शराब दुकानें खुली रहीं। राज्य शासन ने इस दिन को ड्राई डे की सूची से बाहर कर दिया है। इससे पहले हर वर्ष 30 जनवरी को प्रदेशभर में शराब दुकानें बंद रखी जाती थीं, लेकिन नई आबकारी नीति के तहत इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, नई नीति लागू होने के बाद प्रदेश में घोषित ड्राई डे की संख्या 8 से घटाकर 4 कर दी गई है। जिन चार अवसरों को ड्राई डे से मुक्त किया गया है, उनमें 30 जनवरी (महात्मा गांधी पुण्यतिथि), मोहर्रम, होली और दिवाली शामिल हैं। अब इन दिनों भी प्रदेश में शराब दुकानें खुली रहेंगी।

पहले छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), मोहर्रम, 18 दिसंबर (बाबा गुरु घासीदास जयंती), 30 जनवरी, होली और दिवाली को ड्राई डे घोषित किया जाता था। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पिछली कैबिनेट बैठक में ड्राई डे की संख्या कम करने का निर्णय लिया गया था, जिस पर अब अमल किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब केवल चुनिंदा तिथियों पर ही ड्राई डे लागू रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button