छत्तीसगढ़

सोना-चांदी के ताज़ा रेट, जानिए आज के भाव

रायपुर। 9 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,51,250 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट (गहनों वाला सोना) की कीमत करीब ₹1,44,050 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है।

वहीं चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। चांदी का भाव लगभग ₹25,269 से ₹31,000 प्रति 100 ग्राम तक बताया जा रहा है। इसके हिसाब से चांदी की कीमत ₹2,52,698 से ₹3,10,000 प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव और डॉलर की चाल के असर से स्थानीय बाजार में कीमतों में रोजाना बदलाव देखा जा रहा है। खरीदारी से पहले ताज़ा रेट जरूर जांच लेना बेहतर रहेगा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button