छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में 8,720 पदों पर निकली नौकरियां, रायपुर में रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी करने के लिए बेहतर अवसर है। इसके लिए 7 और 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 2 दिन राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय और अप्रेंटिस समेत कई पदों पर भर्ती होगी। टेक्निकल/मैन्युफैक्चरिंग में करीब 4800, लॉजिस्टिक्स/ट्रांसपोर्ट में करीब 1600, सिक्योरिटी में 650 और हेल्थकेयर/केयर सर्विसेज में करीब 580 पोस्ट हैं।
अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 खाली पदों की जानकारी विभाग को मिल चुकी है। इन पदों के लिए 10वीं-12वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन वाले युवा आवेदन कर सकेंगे। ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
इन कंपनियों में है खाली पोस्ट

रोजगार मेले के लिए अब तक क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स–सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी, आइसेक्ट, शांता टेक्नो, राजत इक्विपमेंट्स, फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट समेत कई कंपनियों ने रिक्तियां उपलब्ध कराई हैं।

विभाग बाकी कंपनियों से भी लगातार संपर्क कर रहा है। अभ्यर्थियों से अपनी प्रोफाइल अपडेट कर जल्द आवेदन करने की अपील की गई है। उद्योग और नियोजक रोजगार मेले में भागीदारी के लिए 7999385638 और 7000397968 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button