अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

नया रायपुर में वायरल वीडियो से मचा विवाद, जांच शुरू

रायपुर । राजधानी क्षेत्र नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित एक रिहायशी परिसर में कथित आपत्तिजनक गतिविधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। घटना से स्थानीय निवासियों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, परिसर की पार्किंग में कुछ युवक-युवतियों के अनुचित आचरण का वीडियो सामने आया है। वायरल क्लिप को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की। कुछ निवासियों का कहना है कि टोकाटाकी के दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। हालांकि मारपीट या अन्य आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो और मिली शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की सत्यता, स्थान और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की पुष्टि की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था भंग करने या नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button