छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप, कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर लगातार जारी है। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जबकि रात में शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं पेंड्रा में 8.7 डिग्री, रायपुर में 12 डिग्री और नवा रायपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। ठंड के बढ़ते असर के चलते लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 16 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इनमें रायपुर, कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद शामिल हैं। विभाग ने लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button