Uncategorizedछत्तीसगढ़

नर्सिंग काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

रायपुर। रायपुर में नर्सिंग काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार दुर्गावती उसारे के खिलाफ गोलबाजार थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नर्सिंग संचालनालय में उप संचालक डॉ. निधि ग्वालरे की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दुर्गावती उसारे पर 24 मार्च 2022 से 21 अप्रैल 2026 के बीच कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नर्सिंग संस्थानों का पंजीयन करने और वित्तीय अनियमितताओं के माध्यम से शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 8 अप्रैल को उन्हें निलंबित कर दिया था। विभागीय जांच में सामने आया कि उन्होंने निजी नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता देने, नियमों का उल्लंघन करने, तथ्यों को छुपाने और पद का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर कृत्य किए।
निलंबन के बाद उन्हें प्रभार से हटाकर सीएमएचओ कार्यालय रायपुर में अटैच किया गया है। मामले में विभागीय और आपराधिक दोनों स्तर पर जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button