
नई दिल्ली। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच सोमवार देर रात हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। बैठक में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया।
हड़ताल टलने के बाद बैंकिंग सेवाओं पर प्रस्तावित असर फिलहाल टल गया है। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के परिणामों और आगे की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी जल्द सामने आने की उम्मीद है।




