देश दुनियां

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान आज संभव, शाम को होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली । देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान जल्द किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग इस संबंध में रविवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। आयोग द्वारा जिन राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित की जा सकती हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम शामिल हैं। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान संभव है।

जानकारी के अनुसार इन सभी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होने वाला है। ऐसे में चुनाव आयोग पहले ही तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए संबंधित राज्यों में मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) भी पूरा कर लिया गया है और अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित की जा चुकी हैं।

उधर, संभावित चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कई दलों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है, वहीं कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए अपने कुछ उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। अब सभी की नजरें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button