छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम में ठेकेदारों का आक्रोश — महीनों से लटका भुगतान, विकास कार्य रुके; महापौर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर नगर निगम के सिविल, जल, विद्युत और सफाई कार्यों से जुड़े ठेकेदारों ने लंबे समय से लंबित भुगतान के विरोध में काम बंद कर दिया है। भुगतान के अभाव में नगर निगम के कई विकास कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।

रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कें, नाले और रोशनी बनाए रखने वाले ठेकेदारों में इन दिनों गहरा रोष है। रायपुर नगर निगम के सिविल, जल, विद्युत और सफाई कार्यों से जुड़े ठेकेदारों ने लंबे समय से लंबित भुगतान के विरोध में काम बंद कर दिया है। ठेकेदारों का कहना है कि महीनों से भुगतान नहीं होने के कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

लेनदारों का दबाव, कर्मचारियों के वेतन, बच्चों की फीस, घरेलू खर्च और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। भुगतान के अभाव में नगर निगम के कई विकास कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।

ठेकेदार संघ के अध्यक्ष ने कहा कि बार-बार निवेदन के बावजूद निगम प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने महापौर मीनल चौबे को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। अगर मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने तकनीकी कारणों से लंबित कार्यों की बाधाएं दूर कर उन्हें तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए थे। लेकिन जमीनी स्तर पर भुगतान न होने की समस्या अभी भी बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button