रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राकेश सरावगी के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई कचना क्षेत्र स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी में की गई, जहां राकेश सरावगी का ऑफिस स्थित है।
ED की इस अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, आनंदम सिटी के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के तीसरे माले में स्थित राकेश सरावगी के कार्यालय में ED की टीम पहुंची। राकेश सरावगी की फर्म गोल्डन ब्रिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से संचालित होती है।मौके पर पहुंचे अधिकारीED की टीम दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची, जिसमें 5 अधिकारी और सुरक्षा बल शामिल रहे। टीम ने कार्यालय की गहन जांच शुरू की और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है और कार्रवाई जारी है।सूरजपुर में ACB का छापावहीं 17 दिसंबर को सूरजपुर जिले के उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय में ACB ने रेड मारकर सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी ने प्रार्थी से लेखपाल के पद पर नियुक्ति करने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत से कर दी। जिसके बाद ट्रैप बिछाकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
