बिलासपुर । पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने जिले में पदस्थ 15 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में 2 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि समय-समय पर किए जाने वाले तबादलों से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहती है और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।
