अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

नए साल से पहले रायपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 स्थानों पर छापे

रायपुर। नए साल से पहले आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राजधानी रायपुर में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 7 स्थानों पर छापेमारी की गई।

इसी क्रम में समता कॉलोनी स्थित लक्ष्मी फूड प्रोडक्ट (ब्रेड बास्केट) में जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। निरीक्षण के समय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने केक मिक्स, शुगर बॉल्स, जीरा कुकीज और बटर लच्छा कुकीज के कुल चार सैंपल जांच के लिए जब्त किए।

इसके अलावा उत्पादन में उपयोग की जा रही दो मशीनों में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया। साथ ही संचालक को सुधार नोटिस जारी करते हुए स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नए साल और त्योहारों के मद्देनजर यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button