
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान आज, 67.38 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचेंगे ₹632.40 करोड़
रायपुर: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान आज 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की महतारियों को 32वीं किस्त की राशि का अंतरण किया जाएगा।
इस किस्त के तहत ई-केवायसी करा चुके 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को कुल ₹632 करोड़ 40 लाख 04 हजार 250 की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके खातों में भेजी जाएगी।
मार्च 2024 में शुरू हुई थी योजना
प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 27 हजार 154 हितग्राहियों ने आवेदन किया था। इनमें पात्रता रखने वाली 70 लाख 09 हजार 578 महिलाओं को 10 मार्च 2024 को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से सहायता राशि का अंतरण किया गया था।
महतारी वंदन योजना के तहत हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है। इस राशि का उपयोग राज्य की महिलाओं द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के लिए किया जा रहा है।
—————–
नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। नाना पाटेकर अपने गोवा स्थित घर में बेहोश मिले थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एएनआई के मुताबिक, नाना पाटेकर अपने गोवा स्थित घर में बेहोश मिले थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एएनआई के मुताबिक, गोवा के मणिपाल अस्पताल के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने कहा कि लगातार 45 मिनट तक सीपीआर देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर को कार्डियक अरेस्ट आया था। परिवार और करीबी सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।
कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 16वां सीजन के एपिसोड के दौरान नाना भी नजर आए थे। उस दौरान उन्होंने बताया था कि वह इंडियन आर्मी का हिस्सा रह चुके हैं।
—————–
छत्तीसगढ़: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी; रोजगार मेले में जॉब का आज अंतिम मौका, ये कागजात हैं जरूरी
रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज 8 अक्टूबर को रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का समापन होगा। इसे मेले में करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की उम्मीद है। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं और हुनर वाले युवा इस मेले में भाग लेकर जॉब पा सकते हैं। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से यह मेला रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
क्या है उद्देश्य- इस मेले का उद्देश्य प्रदेश के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए अब तक 62 कंपनियों और प्लेसमेंट एजेंसियों से 9,449 रिक्त पदों की जानकारी सरकार को मिली है। इस मेले के माध्यम से स्थानीय कंपनियों के साथ राष्ट्रीय स्तर की निजी कंपनियों को भी एक मंच पर लाया जा रहा है।
—————
नवा रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 का रोमांच: 16, 18 और 20 अक्टूबर को होंगे मुकाबले
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (परसदा) में आयोजित होने वाली भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 क्रिकेट सीरीज की प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। तीन अंतर्राष्ट्रीय महिला टी-20 मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर 2026 को खेले जाएंगे। मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में अन्य विभागों से आवश्यक समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैच के सुचारू संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यों के लिए पुलिस विभाग एवं आयोजक संस्थाओं को समय पर जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है।शहर खोजें
मैच के सफल संचालन और अंतर-विभागीय समन्वय के लिए रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक लोकल सपोर्ट कमेटी गठित की गई है। इस समिति में रायपुर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, खेल एवं युवा कल्याण संचालक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, एनआरडीए के प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि शामिल हैं। ई-टिकट को आसानी से स्कैन कर स्टेडियम में प्रवेश दिलाने के लिए दर्शकों हेतु परिसर में ओपन वाई-फाई की व्यवस्था की जाएगी।
—————-
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8 और 9 अक्टूबर को
बस्तर: बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार से समृद्धि’ की कार्ययोजना पर मंथन करेंगे। सम्मेलन भारत सरकार के सहकारिता विभाग के सचिव श्री आशीष कुमार भूटानी की अध्यक्षता में होगा। इसमें अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री पंकज बंसल तथा भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव सिद्धार्थ जैन भी शामिल होंगे।
सम्मेलन में मल्टीपर्पस प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (एम-पैक्स) और दुग्ध समितियों के गठन, एम-पैक्स कंप्यूटरीकरण, सहकारिता में डिजिटल तकनीक के उपयोग, भंडारण क्षमता के विस्तार और सहकारी बैंकिंग के सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा होगी। एम-पैक्स से उर्वरक वितरण और बहुराज्यीय सहकारी संस्थाओं से समन्वय पर भी विचार कर अगले तीन महीनों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।




