छत्तीसगढ़
Trending

कुसमुंडा खदान क्षेत्र में दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, एक चालक की मौत

कोरबा। कुसमुंडा खदान क्षेत्र में रविवार को दो ट्रेलरों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रेलर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा खदान क्षेत्र में दो ट्रेलर आमने-सामने जोरदार तरीके से टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे में रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें केबिन से बाहर निकालने के बाद बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे ट्रेलर का चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे को लेकर नाराजगी जताते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। मांगों को लेकर लोगों ने मौके पर प्रदर्शन भी किया। इससे कुछ समय के लिए खदान क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों और मृतक के परिजनों से बातचीत की तथा उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए सलाह दी। पुलिस की सलाह के बाद स्थिति शांत हुई।

पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। दोनों ट्रेलरों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, हादसे के समय वाहनों की गति कितनी थी और दुर्घटना के पीछे किसी प्रकार की लापरवाही थी या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच पूरी करने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button