छत्तीसगढ़
Trending

12 घंटे में अपहरण कांड का खुलासा, उत्तर प्रदेश से तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। कारोबारी के अपहरण मामले में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस की टीम ने मामले की जांच के दौरान आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया और तत्काल उत्तर प्रदेश पहुंचकर कार्रवाई की। अपहरण प्रकरण में तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button