छत्तीसगढ़
Trending

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे कलेक्टर, राहत शिविरों का किया निरीक्षण

रायपुर। रायपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का रविवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निरीक्षण किया। वे नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के साथ पूर्व माध्यमिक शाला चंदनीडीह, लंका नगर बस्ती और शासकीय प्राथमिक शाला घनश्याम नगर डिपरापारा स्थित राहत शिविर पहुंचे। अधिकारियों ने शिविरों में रह रहे लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। राहत शिविरों में राशन सामग्री के साथ दवाइयों और कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया। शिविर में मिलने वाली सुविधाओं की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।

राहत शिविर में पहुंचे नागरिकों से कलेक्टर ने घर और सामान के नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार प्रभावितों को क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उकलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ समेत अधिकारियों ने राहत शिविर में वितरित किए जा रहे भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता भी जांची। इसके बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button