अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

बलरामपुर में अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता शनिवार शाम खेत की जुताई का भुगतान करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर खेत की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।

शिकायत मिलने के बाद रघुनाथनगर थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और विवेचना पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button