छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय आज बस्तर ओलंपिक का करेंगे उद्घाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बस्तर ओलिंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन जगदलपुर में आज 11 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो 13 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुभारंभ करेंगे, जबकि 13 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम का समापन करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

इस संभाग स्तरीय आयोजन में बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव इन 7 जिलों के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, बस्तर में सरेंडर किए नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्य भी बस्तर ओलिंपिक में हिस्सा लिए हैं। अलग-अलग जिले के करीब 761 से ज्यादा सदस्य अलग-अलग खेल खेलेंगे। बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, 7 जिलों की 7 टीमों के अलावा 8वीं टीम सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों की होगी। इस 8वीं टीम का नाम ‘नुआ बाट’ है।

IG ने कहा कि, साल 2024 में खिलाड़ियों की संख्या लगभग 350 थी। लेकिन इस बार ‘नुआ बाट’ टीम में लगभग 761 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलिंपिक में इनके भाग लेने से इनका मनोबल बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button