रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को अब देवभोग दूध खरीदने के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। देवभोग ब्रांड ने दूध के दामों में वृद्धि कर दी है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
नई दरों के अनुसार, 500 मिलीलीटर दूध पैक की कीमत 29 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी गई है, जबकि 1 लीटर पैक अब 57 रुपये के बजाय 58 रुपये में मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को प्रत्येक पैक पर 1 रुपये अधिक भुगतान करना होगा।
बता दें कि बाजार में कई निजी डेयरी कंपनियां पहले ही दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं। ऐसे में देवभोग द्वारा भी कीमतों में किया गया संशोधन महंगाई के दबाव को और बढ़ा सकता है। दूध रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु होने के कारण इसका असर सीधे परिवारों के मासिक बजट पर पड़ने की संभावना है।
