सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता बिजली संयंत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बॉयलर फटने से 10 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से 40 मजदूर झुलस गए हैं।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूरों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भेजा गया है। मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है।पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई है।
