देश दुनियां

शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच सीज़फायर को लेकर बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। गुरुवार, 9 अप्रैल को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 0.57% टूटकर 77,124.43 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 करीब 0.37% गिरकर 23,908 के स्तर पर रहा।

विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान द्वारा अमेरिका पर सीज़फायर समझौता तोड़ने के आरोप के बाद निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ गई है। इससे वैश्विक बाजारों में सतर्कता का माहौल बना और भारतीय बाजार भी दबाव में आ गया। गिफ्ट निफ्टी ने पहले ही कमजोर शुरुआत के संकेत दे दिए थे और यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से नीचे कारोबार कर रहा था।

बता दें कि एक दिन पहले ही बाजार में जोरदार तेजी देखी गई थी। बुधवार को सेंसेक्स करीब 3.95% उछलकर 77,562.90 पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 50 भी 3.78% की बढ़त के साथ 23,997.35 के पास बंद हुआ था।

इस बीच रुपया भी कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 92.66 पर खुला। एक्सपर्ट्स ने अपोलो टायर्स, इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, आईटीसी होटल्स और एसआरएफ को शॉर्ट टर्म के लिए बेहतर स्टॉक पिक बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button