Uncategorized

DSP की बेटी को निशाना बनाने वाले आरोपियों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी (DSP) की बेटी और कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी दी गई। इस साजिश का खुलासा आरोपियों के बीच हुई आपत्तिजनक चैट सामने आने के बाद हुआ। मामले में पुलिस ने केशकाल थाने में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, निवेदिता मंडावी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और आदिवासी संस्कृति व परंपराओं से जुड़े विषयों पर कंटेंट बनाती हैं। इसी गतिविधि को लेकर कुछ युवकों ने उन्हें निशाना बनाते हुए आपराधिक साजिश रची। आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं और उनकी गहन जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवती की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और उसी आधार पर योजना बनाई गई थी। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button