छत्तीसगढ़

अभनपुर में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.34 लाख नकद समेत लग्जरी कार जब्त

रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। ग्राम टोकरो के पास खेतों में चल रहे इस जुए के अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने 6.34 लाख रुपये नकद, दो आईफोन और एक लग्जरी Mercedes-Benz कार जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इस इलाके में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। छापेमारी के दौरान कई आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला बड़े नेटवर्क से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button