अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

भाटापारा में चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के भाटापारा शहर में चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च की रात करीब 10:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा के सामने कुछ युवकों ने गणेश झंझोटे का रास्ता रोक लिया। पुरानी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए जीवन मल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से एक आरोपी मनीष ध्रुव को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

इस मामले में प्राची करण राठौर उर्फ बिट्टू की रिपोर्ट पर भाटापारा शहर थाना में अपराध क्रमांक 93/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button