अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

प्रधान आरक्षक पर रिश्वत और प्रताड़ना का आरोप, युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप

सरगुजा। जिले से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनपुर थाना क्षेत्र में प्रधान आरक्षक की कथित प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आशीष मिंज के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि लखनपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक पन्नालाल ने आशीष से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रकम नहीं देने पर उसे उसकी प्रेमिका की आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।

लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते आशीष तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस विभाग ने जांच शुरू की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया गंभीर पाए गए। इसके बाद प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना के बाद पुलिस व्यवस्था और विभागीय अनुशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button