छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुये जसमीत सिंह छाबड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासी जसमीत सिंह छाबड़ा को उनके उत्कृष्ट एवं समाजोपयोगी योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर “सबसे प्रतिभाशाली वित्तीय एवं बैंकिंग कोच” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा गया है।

यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और वर्षों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय भी है। इस सम्मान से प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह और प्रेरणा का माहौल देखा जा रहा है।

जसमीत सिंह छाबड़ा पिछले 23 वर्षों से वित्तीय एवं बैंकिंग क्षेत्र में सक्रिय रहकर आमजन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वे “जसमीत छाबड़ा फिनेंस” के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों लोगों तक वित्तीय साक्षरता, निवेश, बैंकिंग जागरूकता और आर्थिक नियोजन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी पहुँचा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से हजारों लोग बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम हुए हैं, जिससे आत्मनिर्भरता और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा मिला है।

उनके प्रभावशाली कार्य, निरंतर समर्पण और समाजहित में किए गए योगदान को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि रायपुर सहित महासमुंद और पूरे अंचल के लिए गौरव का विषय है। सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए इसे प्रदेश की प्रतिभा की राष्ट्रीय पहचान बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button