अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

कोरबा में पति की जहर देकर हत्या, बच्चों के बयान से बेनकाब हुई पत्नी की साजिश

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन उसके ही मासूम बच्चों के बयान से पूरी साजिश उजागर हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला ने पति को जहर देने के बाद खुद ही उसे इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभ में मामला संदिग्ध आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मां को पिता को जहर देते हुए देखा है। बच्चों के इस अहम बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल से ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में महिला ने पति की हत्या की बात स्वीकार करते हुए प्रेम प्रसंग का खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि उसका किसी अन्य युवक से संबंध था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब आरोपी के प्रेमी की तलाश में जुटी है और एक विशेष टीम रायगढ़ भेजी गई है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button