अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

नक्सलियों से सीएम विष्णु देव साय की अपील: हिंसा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ें, सरकार करेगी पूरा सहयोग

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोलीबारी और हिंसा से किसी का भला नहीं हुआ है और न ही होगा। सरकार आत्मसमर्पण करने वालों के साथ संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन के लिए 31 मार्च 2026 तक की समय-सीमा तय की है। राज्य सरकार ने बेहतर पुनर्वास नीति लागू की है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वे समय रहते आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटें, सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।

उन्होंने बताया कि जो नक्सली कभी अबूझमाड़ हाफ मैराथन का विरोध करते थे, वे आज आत्मसमर्पण के बाद उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सरकार द्वारा शुरू किए गए बस्तर ओलंपिक में भी आत्मसमर्पित युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जो बदलाव का संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button