देश दुनियां

मौसम फिर बदलेगा करवट, 22–23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार

नई दिल्ली। देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। सर्दी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, वहीं अब बारिश और बर्फबारी की संभावना भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 22 और 23 जनवरी 2026 को वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है।

नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के मैदानी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में 23 जनवरी को बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 और 24 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि जयपुर में 23 जनवरी को हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 28 जनवरी के बीच एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नॉर्थ-वेस्ट इंडिया को प्रभावित करेगा। इससे न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सेंट्रल इंडिया और गुजरात में भी तापमान में हल्के बदलाव के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button