छत्तीसगढ़देश दुनियां

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना

नई दिल्ली । BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। चुनावी प्रक्रिया 5 दिन चलेगी। बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया हुआ है। माना जा रहा है कि आधिकारिक प्रक्रिया के पूरी होने के बाद नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना तय हो सकता है।

बीजेपी ने साझा की ये जानकारी

बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर भी ये जानकारी पोस्ट की और लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण जी द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा। निर्वाचन की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी 2026 तक पूर्ण होगी।”

बीजेपी ने बताया कि 16 जनवरी को निर्वाचक मंडल सूचा का प्रकाशन है। नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को होगी। 20 जनवरी को आधिकारिक घोषणा और मतदान होगा। बीजेपी ने लिस्ट में पूरी जानकारी समय के साथ साझा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button