अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

अफीम-ब्रॉउन शुगर की तस्करी करते 3 नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION NISCHAY” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त तीन विधि संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अमलीडीह एक्सप्रेस वे रोड स्थित मुक्ति धाम के पास कुछ युवक मादक पदार्थ बेचने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबीर की निशानदेही पर तीनों बालकों को चिन्हांकित कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 0.80 ग्राम ब्राउन शुगर, 71 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 1,51,100 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 18(बी) एवं 22(क) के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की सहायता से सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य न केवल तस्करी पर रोक लगाना है, बल्कि बच्चों और युवाओं को मुख्यधारा में लौटाना भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button