देश दुनियां

कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-NCR में बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बारिश भी शुरू हो गई है।

बारिश के कारण ठंड के और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आइए आपको इसके साथ ही बताते हैं कि शुक्रवार को कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम।
गुरुवार को कैसा रहा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कड़ाके की ठंड देखने को मिली थी। दिल्ली में बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। ये औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये इस साल का सबसे कम तापमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग और पालम में घना कोहरा देखने को मिला था। इसके कारण दृश्यता कम हो गई।
कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक, गुरुवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में AQI में मामूली सुधार देखने को मिला। दिल्ली का AQI 276 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ कैटेगरी में आ आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button