छत्तीसगढ़

लोन दिलाने के नाम पर 8.26 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

गंडई। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 8 लाख 26 हजार 570 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना गंडई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक गिरी (22), निवासी कैम्प-01 भिलाई, ने केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर ग्राम ठढार निवासी अश्वनी कुमार जांगड़े से नगद और ऑनलाइन माध्यम से रकम वसूली थी।

प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी ने जुलाई 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग खातों और मोबाइल नंबरों के जरिए रकम डलवाई। पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर ठगी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी को 9 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में गिरोह बनाकर ठगी करने की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button