अपराध और हादसाछत्तीसगढ़

9 लाख कैश और 8 मोबाइल के साथ 6 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर | राजधानी रायपुर में ऑनलाइन और पट्टी के जरिए संचालित सट्टा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गुढ़ियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9,05,238 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस को 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान राजा साहू और अभय साहू के रूप में हुई।जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स के मास्टर आईडी के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। साथ ही मोबाइल कॉलिंग के जरिए क्रिकेट मैचों के हार-जीत और सेशन पर दांव लगवाया जा रहा था।पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार किया। इनमें से कुछ आरोपी सट्टा पट्टी के माध्यम से भी सट्टा चला रहे थे।सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button