छत्तीसगढ़
Trending

ई-सर्विलांस ने बचाए 16 लाख रुपये, ATM काटने पहुंचे दो बदमाश गिरफ्तार

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के मूंडवा में यूको बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी चोरी करने पहुंचे दो बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम ने एटीएम में संदिग्ध गतिविधि का अलर्ट जारी किया, जिसके बाद समय रहते वारदात को नाकाम कर दिया गया।
अलर्ट मिलते ही बैंक मैनेजर तत्काल एटीएम बूथ पर पहुंचीं और बाहर से शटर बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एटीएम बूथ के अंदर मौजूद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से गैस कटर और एटीएम काटने में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य औजार बरामद किए गए हैं। जिस समय बदमाश वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे, उस वक्त एटीएम में करीब 16 लाख 900 रुपये नकद मौजूद थे। समय पर कार्रवाई होने से पूरी रकम सुरक्षित बच गई।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात की योजना कैसे बनाई गई थी और क्या आरोपी किसी गिरोह से जुड़े हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button