छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज कड़ाके की ठंड, कई जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ेगा। राजधानी रायपुर में सुबह धूप निकलने के बावजूद घने कोहरे और धुंध का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अगले 24 घंटे बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
शुक्रवार को प्रदेश के सभी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज में 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में शीत लहर का असर देखा गया।

फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। इसके बावजूद ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग ने कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी, बालोद, दुर्ग और रायपुर जिलों के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button