रायपुर। 4 फरवरी 2026 को राजधानी रायपुर में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड के करीब बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और देश में शादी-ब्याह के सीजन के चलते सर्राफा बाजार में लगातार तेजी देखी जा रही है।
Goodreturns के मुताबिक रायपुर में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव लगभग ₹15,394 से ₹15,348 प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना ₹14,430 से ₹13,960 प्रति ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा।
वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल है। रायपुर में चांदी का भाव ₹291 से ₹299 प्रति ग्राम रहा, जिससे 1 किलो चांदी की कीमत ₹2,91,715 से ₹2,99,900 तक पहुंच गई है।
अगर 10 ग्राम की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹1,53,429 से ₹1,53,940 और 22 कैरेट सोना ₹1,39,600 से ₹1,41,349 के बीच बिक रहा है।
व्यापारियों के अनुसार शादी-विवाह और पारंपरिक मांग के कारण बाजार में खरीदारी बनी हुई है, जिससे कीमतों में नरमी की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है।
