रायपुर। 3 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख और घरेलू मांग में कमी का असर स्थानीय बाजार पर भी देखने को मिला।
आज रायपुर में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹1,53,160 से ₹1,55,610 के बीच कारोबार करता नजर आया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,39,400 से ₹1,44,298 प्रति 10 ग्राम रही।
वहीं चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज चांदी 1 किलोग्राम के लिए ₹2,62,068 से ₹3,00,000 के दायरे में रही। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार कीमतों में आई इस गिरावट से शादी-विवाह और निवेश के लिहाज से ग्राहकों की रुचि बढ़ सकती है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों के आधार पर कीमतों में फिर बदलाव संभव है।
