रायपुर । आज से सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस वर्ष देशभर से कुल 43,67,870 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों और स्कूलों में सुबह से ही उत्साह और हलचल का माहौल देखा गया।
इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रदेश के परीक्षार्थी छात्रों को एक प्रेरक पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इस दौरान तनाव महसूस होना स्वाभाविक है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने छात्रों को संयम, मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
